अनपरा थाना क्षेत्र के सिदहवा निवासी महिला की हत्या कर शव दफनाने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति सहित तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
सिदहवां निवासी सुगिया (28) की हत्या कर उसके पति बबलू केवट ने उसका शव जंगल में दफना दिया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सुगिया का शव मंगलवार को बरामद किया। गहन तफ्तीश के बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया और हत्या के आरोप में पति बबलू सहित ससुर रामअधीन व सास मनबसिया को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।