जिले में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को सुबह-सुबह ठंड जल्दी स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। इन कक्षाओं के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। सर्दी और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए हरिवंश कुमार ने समय में बदलाव कर दिया है। उन्होने बताया कि सर्दी को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुलेंगे। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्कूल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले स्कूलों के खुलने का समय सुबह नौ बजे से था। जिसमेंएक घंटे की कटौती कर दी गई है। इससे बच्चों को काफी राहत मिलेगी।