फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफल हुए सभी प्रयास, गेहूं खरीद में नहीं हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 75 दिनों से चल रही खरीद प्रक्रिया में लक्ष्य के सापेक्ष महज 25 फीसदी गेहूं खरीद सके सरकारी तंत्र ने समय सीमा 15 दिन और बढ़ा दी है। अब 30 जून तक सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा। विभाग इन 15 दिनों में शेष 75 फीसदी लक्ष्य पाने की कोशिश करेगा। वैसे अब तक की कोशिशें और उनके परिणाम आगे की स्थिति को भी साफ जाहिर कर रहे हैं। इसके बावजूद खरीद खत्म होने के लिए 15 दिन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

शासन की तरफ से रबी सीजन में इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए जिले में 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन इस वर्ष किसान बाजार में गेहूं का अच्छा रेट मिलने की वजह से क्रय केंद्रों पर नहीं गए। स्थिति यह है क्रय केंद्रों पर किसान न के बराबर पहुंच रहे हैं। विभागीय आंकड़ों पर ध्यान दें तो एक अप्रैल से 15 जून तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष महज 24.52 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हुई है। जिले में कुल 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर ढाई महीने में अब तक कुल करीब 3762 किसानों से 16426.54 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। इसमें 15129 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम को भेजा जा चुका है। गेहूं खरीद के एवज में किसानों को 3309.948 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है। इसमें करीब 3179.047 लाख रुपये किसानों का भुगतान हो गया है। शेष 130.90 लाख रुपये किसानों को भुगतान किया जाना है। गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारी कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा गेहूं खरीद करने में जुटे हुए हैं लेकिन केंद्रों पर किसानों के न के बराबर पहुंचने से अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
फिर भी प्रदेश में चौथा स्थान
जिले में गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष भले ही 30 प्रतिशत भी अभी पूरा न हुआ हो लेकिन प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का दावा किया जा रहा है। 16424.54 मीट्रिक टन गेहूं खरीद के साथ सोनभद्र जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर हैं। इससे यह साबित होता है कि प्रदेश के अन्य इलाकों में भी गेहूं खरीद की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

शासन स्तर से गेहूं खरीद 30 जून तक बढ़ा दी गई है। अब तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 24.52 प्रतिशत गेहूं खरीद हो गई है। गेहूं खरीद में जनपद सोनभद्र प्रदेश में चौथे स्थान पर है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। -संजय कुमार पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें