फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभाग समय से पूरा कराएं निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा, ताकि किसी विभाग के कारण काम में व्यवधान न आए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन विभागों की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उनमें शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। निर्धारित समयावधि के अंदर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण तरीके से हर हाल में पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। आवास कार्य को पूरा करें। धन का अभाव हो तो लाभार्थी से समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करते हुए तेजी लाएं और निर्धारित समय के अंदर कार्य को पूर्ण करते हुए संबंधित को हैंडओवर किया जाए। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी से राशन वितरण, कोटेदार का चयन आदि प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय के देख-भाल करने वाली महिलाओं का भुगतान समय से करने का निर्देश दिया। बैठक में आयुष्मान भारत, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गोवंश, पशु टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी व ग्रामीण, मनरेगा, पेेंशन योजना, आवास योजना, पेयजल, राशन कार्ड आदि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने कहा कि मेरा प्लास्टिक मेरी-जिम्मेदारी अभियान में सभी विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देेशित करें, जिससे वह भी इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी आरएस मौर्या, विनय कुमार सिंह, बीएसए हरिवंश कुमार, डीआईओएस आरपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें