फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन नदी के तटीय इलाकों में अलर्ट, बढ़ सकता है जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मध्य प्रदेश स्थित बाण सागर का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर बाण सागर बांध के फाटक खोल दिए गए हैं। इससे सोन नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंकाओं के मद्देनजर जिले में सोन नदी के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

भारी बारिश की वजह से मध्य प्रदेश में स्थित बाण सागर का जलस्तर काफी बढ़ गया है। बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश प्रशासन के निर्देश पर बाण सागर का पानी निकालने के लिए बांध का गेट खोल दिया गया है। जिससे बाण सागर का पानी सोन नदी में आने के कारण सोन नदी के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से सोन नदी के तटीय क्षेत्र के गांवों जैसे सिंदुरिया, कोटा, रिजुल, करगरा, रेड़िया, पटवध, चोपन, भरहरी, गोठानी, कुड़ारी, चौरा बिजौरा, कोरठ, शिल्पी, नेवारी आदि दर्जनों गांवों के रहवासियों को नदी में न जाने की हिदायत दी गई है। ओबरा तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सोन नदी के जलस्तर पर ध्यान देने और तटवर्तीय गांवों में जाकर लोगों को अलर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें