फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अजीत साहू बने क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदीप को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

विज्ञापन
ओबरा के बिजली कर्मचारी संघ में नवनियुक्त पदाधिकारी।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ओबरा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ कार्यालय में रविवार को शाखा ओबरा की वर्ष 2026-27 की क्षेत्रीय कमेटी का वार्षिक चुनाव हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक रहे। केंद्रीय मंत्री श्रीकांत वर्मा और सोनभद्र जिला अध्यक्ष ज्योति रावत की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सैकड़ों कर्मचारियों की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अजीत कुमार साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवम सिंह और दुर्गा मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रदीप कुमार कनौजिया को क्षेत्रीय मंत्री, दिलीप त्रिपाठी को अतिरिक्त मंत्री, अंजार खान को उप मंत्री और विनोद कुमार यादव को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। यशपाल सिंह और मनोज कुमार वर्मा समेत अन्य को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। राम साहनी को प्रचार मंत्री, राजू सिंह को कार्यालय सचिव और बानी ब्रत बनर्जी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के हितों के मुद्दे मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें