फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी में कृषि विभाग का छापा, दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
दुद्धी में संचालित दुकान पर छापेमारी करती कृ​षि विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम के निर्देश पर बुधवार को विकासखंड दुद्धी में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान बिना वैध प्राधिकरण के कीटनाशी बिक्री किए जाने पर एक प्रतिष्ठान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निलंबित कर बिक्री पर रोक लगा दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, कीटनाशी निरीक्षक नंद किशोर मौर्य तथा अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्य की संयुक्त टीम ने न्यू मौर्य बीज भंडार (प्रो. अनुपम कुमार मौर्य) दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। जांच टीम के मुताबिक जांच में प्रतिष्ठान पर बिना अधिकृत अनुमति के कीटनाशी का विक्रय किया जाना पाया गया, जो कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियमावली 1971 का उल्लंघन है। इस पर विभाग ने प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कीटनाशी की बिक्री प्रतिबंधित कर दी। इसके बाद टीम ने दुद्धी सहकारी समिति लिमिटेड का निरीक्षण किया। जांच में गोदाम में 205 बोरी यूरिया और 239 बोरी डीएपी का स्टॉक उपलब्ध मिला। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशी उपलब्ध कराने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें