क्षेत्र के गांव परसौना में चल रहे परसौना प्रीमियर लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को शिवद्वार एवं परसौना की टीम के बीच खेला गया। इसमें परसौना की टीम विजेता रही। पहले खेलते हुए परसौना की टीम ने आठ ओवर में 98 रन बनाए। शिवद्वार की टीम को 99 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी शिवद्वार की टीम 69 रन पर ढेर हो गई। उसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच परसौना और घुवास के बीच खेला गया। घुवास ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आठ ओवर में 44 रन बनाए। परसौना की टीम इस लक्ष्य को 6.3 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। सेमी फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच अजय सिंह 44 रन रहे तथा धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी चटकाए। दूसरा सेमीफाइनल मैच नौगवां और कन्हरा के बीच खेला जाएगा। इसके पश्चात फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।