फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अधिवक्ताओं ने एक घंटे तक रखा मौन व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कानपुर बाल एसोसिएशन के समर्थन में मंगलवार को डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने मौन सत्याग्रह किया। दोपहर में 11 से 12 बजे तक अधिवक्ताओं ने मौन रखकर परिसर में धरना दिया। मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

डिस्ट्रक्टि बार के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बात को मानते हुए वहां के अधिवक्ताओं पर की गई कार्रवाई को समाप्त किया जाय। पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ सोनभद्र के अधिवक्ता कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन का उन्हें पूर्ण समर्थन है। एसोसिएशन के महामंत्री विमल प्रसाद सिंह ने कहा कि सोनभद्र के अधिवक्ता दो दिन से आंदोलित हैं। अधिवक्ताओं की लड़ाई कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दयाराम सिंह यादव, अतुल प्रताप पटेल, महेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक कनौजिया, महेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें