रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। हेल्प डेस्क के जरिये अभ्यर्थी प्रवेश संबंधित जानकारी ले सकते हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि हेल्प डेस्क पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर कोई भी छात्र एवं अभिभावक प्रवेश प्रकिया की जानकारी ले सकता है। परिषद की तरफ से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 जनवरी आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है, 30 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (सीबीटी) 15 मई से 22 मई के मध्य आयोजित कराई जाएगी। संवाद