फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम-एएसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

विज्ञापन
दुद्धी के शिवाजी तालाब छठ घाट का निरीक्षण करते एसडीएम सहदेव मिश्र व एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी चौकसी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को एडीएम-एएसपी ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। वहां तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन

एडीएम सहदेव मिश्रा और एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने दुद्धी नगर में शिवाजी तालाब के घाटों का निरीक्षण किया। एडीएम ने घाट को जाने वाले दुद्धी-धनौरा मार्ग की लेवलिंग के कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। घाट पर रोशनी व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग व महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था छठ पूजा से पूर्व सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के दृष्टि से शिवाजी तालाब में गोताखोर की तैनाती के लिए कहा। जेबीएस के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, रामलोचन तिवारी ने छठ पर्व की तैयारियों से अवगत कराया। उधर, एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर स्थित सूर्य कुंड व शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

आरिफ खान ने बताया कि छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य पूरा हो गया है। रंगाई पोताई अंतिम दौर में है। इसके बाद घाट की सजावट होगी। व्रती महिलाओं के लिए नंबर के आधार पर पूजा स्थान आवंटन होगा, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। संगम क्लब एनटीपीसी रिहंद के सचिव दीपक सिंह ने बताया कि व्रती महिलाओं को रात्रि विश्राम, दूध, प्रसाद, अलाव व आगंतुकों के लिए चाय सहित अन्य इंतजाम किए गए हैं।
देर शाम एडीएम और एएसपी ने भी तालाब पर पहुंचकर तैयारियां देखीं। अफसरों ने विंढ़मगंज में सततवाहिनी के तट का भी जायजा लिया। झारखंड की सीमा पर स्थित सततवाहिनी नदी में पूजन के लिए सर्वाधिक भीड़ होती है। सन क्लब सोसायटी के सदस्यों से मिलकर अफसरों ने तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

विंढमगंज के सततवाहिनी नदी पर सूर्य मंदिर छठ पूजा स्थल का निरीक्षण करते एडीएम सहदेव मिश्रा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें