फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अपर आयुक्त न्यायिक ने घोरावल तहसील का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त विश्राम सिंह यादव ने मंगलवार को घोरावल तहसील का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम न्यायालय सहित अन्य न्यायालयों का निरीक्षण किया। कार्यालय में सभी पटलों पर जाकर संबंधित लोगों से जानकारी ली। बताया कि शासन के निर्देशानुसार घोरावल तहसील में उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय और नायब तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालयों के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को निष्ठा के साथ कुशलतापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। यहां पर साफ सफाई संतोषजनक रहीं। निरीक्षण के दौरान तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष इनामुल हक अंसारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त विश्राम सिंह यादव को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बना बार भवन जर्जर हो गया है। भवन को हैंडओवर भी नहीं किया गया है। इसका निर्माण कराकर इसे अधिवक्ताओं को हैंडओवर किया जाए। तहसील परिसर में जो भी मार्ग खराब है, उसे दुरुस्त कराया जाए। इस दौरान तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, भगवान सिंह, अतुल दुबे, दिलीप गिरि, अरुण द्विवेदी, प्रियांशु गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल शुक्ला, सौरभ तिवारी, जहीर अब्बास, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें