सोनभद्र। सदर विकास खंड के सभागार में शनिवार को नया सवेरा योजना के अंतर्गत बाल श्रम से प्रभावित ग्रामों के प्रभावशाली व्यक्तियों/ स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राबर्ट्सगंज के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल नारायण देव पाण्डेय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने कहा कि जिले में बाल श्रमिकों से काम कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक एवं अन्य परिवार को बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए पंजीयन कराया जाना जरूरी है। कहा कि कोई भी बच्चा बाल श्रम की तरफ ना जाकर शिक्षा प्राप्त करें। जिले में बाल श्रम जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की । बाल श्रम कराना कानून अपराध है, इसे रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। अगर कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ दिखाई तो संबंधित अधिकारी को सूचना दें। मंडलीय रिसोर्स पर्सन यूनिसेफ सत्यवान शेखावत ने बच्चे की परिभाषा पर चर्चा करते हुए बाल अधिकारों की जानकारी दी। शेषमणी दुबे ओआर डब्लू ने बाल संरक्षण बाल श्रम बच्चों की सुरक्षा बाल संरक्षण की ग्राम व ब्लॉक स्तर की समितियों व उनके कार्य के बारे में अवगत कराया। मोहम्मद नौशाद टेक्निकल रिसोर्श पर्शन ने सवेरा योजना के बारे में जानकारी दी। हम बाल श्रम करवाएंगे और न ही होने देंगे प्रशिक्षण में ब्लॉक राबर्ट्सगंज के समस्त ग्राम पंचायत के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। अमित सिंह चन्देल सदस्य बाल कल्याण समिति, मानव तस्करी रोधी इकाई के मुख्य आरक्षी हरिदत्त पांडेय, आरक्षी धनंजय यादव ,अमन द्विवेदी , निशा कुरैशी, सावित्री देवी, कमलेश आदि मौजूद रहे। संचालन नया सवेरा के टीआरपी मुहम्मद नौसाद ने किया।