फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 एएनएम पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक आयुष्मान कार्ड बनाने एवं वैक्सीनेशन में उदासीनता बरतना 31 एएनएम को भारी पड़ गया। सीडीओ ने आठ अक्तूबर को आयुष्मान कार्ड एवं वैक्सीनेशन कैंप में अनुपस्थित रहने वाली एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में आठ अक्तूबर को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया गया था। कैंप में आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही वैक्सीनेशन किया जाना था। इस विशेष कैंप में 31 एएनएम नदारद रहीं। इस वजह से कैंप में आने वालों को असुविधाएं हुईं। इसको ध्यान में सीडीओ सौरभ गंगवार ने विशेष कैंप में सहयोग न करने और अनुपस्थित रहने वाली एएनएम का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने के सीएमओ को निर्देशित किया। सीडीओ के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग अनुपस्थित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया है। अनुपस्थित एएनएम की सूची तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पकरी, गुरुपरासी, नागनार हरैया, मधुपुर, केकराही, खैराही, सलखन सहित अन्य केंद्रों पर कुल 31 एएनएम अनुपस्थित मिली थीं।
निर्देश के बाद भी विशेष शिविर में अनुपस्थिति अक्षम्य है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - सौरभ गंगवार, सीडीओ, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें