दुद्धी के कोरगी बालू खनन क्षेत्र का औचक निरीक्षण करते एडीएम व एडिशनल एसपी सोनभद्र
- फोटो : SONBHADRA
तहसील क्षेत्र में कनहर नदी के कोरगी बालू खनन क्षेत्र में हो रहे खनन कार्य का एडीएम सहदेव मिश्रा व एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। खनन कार्य में अनियमितता पर जांच के निर्देश दिए।
अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान बीच नदी से पोकलेन मशीनों को बाहर करा दिया गया था। एडीएम ने कहा कि मानक और निर्देशों को दरकिनार कर बालू का खनन होता पाया गया। खनन के लिए अनुमति वाले क्षेत्र और मौजूद स्टॉक की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कोरगी के कनहर नदी में पोकलैंड मशीन से ट्रक लोड करते देखे गए हैं।
बीच नदियों में धारा को प्रभावित कर खनन किया गया है। संबंधित अधिकारियों को खनन क्षेत्र के समस्त जांच के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि भी मौजूद रहे।