सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मझिगवा गांव में रविवार को फोर्स के साथ छापेमारी कर कै मूर वन्य जीव प्रभाग मिर्जापुर के सहायक वन संरक्षक संजीव कुमार ने छापेमारी की। लेकिन उनके पहुंचने से पूर्व संचालक फरार हो गया। सहायक वन संरक्षक ने आरा मशीन को सील कर दिया। संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।