फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर का उल्लंघन करने पर चार दुकानदारों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। लॉकडाउन और रोस्टर का उल्लंघन करने के आरोप में शुक्रवार को घोरावल नगर के चार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इन सभी दुकानदारों से 4000 जुर्माना वसूलते हुए सभी को कड़ी चेतावनी दी गई। इन दुकानदारों में कपड़े व जूते के दुकानदार शामिल हैं। घोरावल नगर के अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन के मद्देनजर शुक्रवार को वह बाजार में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर पाया कि नगर में चार दुकानें रोस्टर के विपरीत खोली गई हैं और वहां लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इन चारों दुकानदारों से मौके पर 4000 जुर्माना वसूला गया। इन्हें चेतावनी दी गई कि आइंदा ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने कहा कि नगर एवं ग्रामीण इलाकों के दुकानदारों से अपील है कि वे रोस्टर के अनुसार ही दुकानों को खोलें। चेहरे पर मास्क लगाएं और दुकान पर साबुन व पानी या सैनिटाइजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें