फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मां के संघर्षों की बदौलत नीट में पाई सफलता, बनेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के नीट 2026 क्वॉलिफाई करने पर अजय पटेल को सम्मानित करते गणमान्य लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
घोरावल। मेडिकल क्षेत्र की प्रतिष्ठित नीट 2026 की प्रवेश परीक्षा में घोरावल के अजय पटेल ने 3187वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 720 में से 632 अंक प्राप्त किया है। घोरावल नगर पंचायत के महावीर कॉलोनी वार्ड नंबर 8 निवासी अजय के पिता दिवंगत डॉ. जय सिंह बीएएमएस चिकित्सक थे और डिस्पेंसरी संचालित करते थे। कोरोना महामारी के दौर में सन 2020 में उनकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद बेटे अजय और बेटी आकांक्षा को मां बेगमती ने संभाला और कठिन परिस्थितियों में गांव की खेती बंटाई पर कराकर बच्चों को पढ़ा रही हैं। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह, अधिवक्ता अरुण त्रिपाठी और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अजय को सम्मानित किया। अजय पढ़ने में शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 91 प्रतिशत और इंटर में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। बिना किसी कोचिंग के उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उन्होंने माता-पिता को अपना आदर्श और प्रेरणास्रोत बताया। इस मौके पर संतोष पाठक एडवोकेट, डॉक्टर श्रीश उपाध्याय, अरुण तिवारी, मनोज तिवारी, दिलीप विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह, गोपाल, गोविंद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें