फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडी-बूटी दिवस रूप में मानाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी स्थित गौशाला में बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौक पर पौधरोपण किया गया। योगपीठ के सदस्यों ने यज्ञ व हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी साधु सिंह ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण का जीवन हम सब के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर पतंजलि के जिला महामंत्री विनोद कुमार शर्मा ने आए हुए अतिथियों का अभिवादन किया। तत्पश्चात जड़ी बूटी गिलोय, तुलसी, भूमि आंवला, कालमेघ ,अश्वगंधा, ब्राह्मी ,पीपल, आदि पौधे से लाभ के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान पौधरोपण का भी कार्य संपन्न हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम जिला संरक्षक शत्रुघन सिंह व पिपरी चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्रनाथ आर्य, सीताराम, शशिभूषण भूषण,रामनरेश, बलिराम,जय प्रकाश,रितेश कुमार, कृष्ण कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजनारायण योगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें