ओबरा। कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला को मारपीट कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालान कर दिया। पीड़िता ने ओबरा थाने में दी तहरीर में बताया था कि बीते आठ अगस्त की रात पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर पहुंचा। पति को बहला फुसलाकर शराब में नींद की गोली मिला कर पिला दी। पति के सो जाने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज जायसवाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।