फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क चौकी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष को सुलह समझौता के लिए काफी दबाव भी बनाया जा रहा था। इसी बीच आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुुसलाकर चंदौली निवासी एक युवक भगा ले गया और बेटी की तस्वीरे इंटरनेट पर वायरल करता है। उक्त मामले में एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस 25 सितंबर को आरोपी पर अपहरण और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान दुष्कर्म और पॉस्कों की धाराएं बढ़ाई गईं। चौकी प्रभारी चुर्क सुनील कुमार ने रविवार की सुबह कुशी गांव से चंदौली के नौगढ़ थाना के बोझ निवासी आरोपी मन्नू उर्फ मोनू (22) को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें