फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लेखपाल को धक्का मारने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ के लेखपाल संजय सिंह ने पन्नूगंज थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर धक्का मारने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

लेखपाल ने बताया कि 11 जुलाई की शाम पांच बजे कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से बाइक से धक्का मारकर उनहें सड़क पर गिरा दिया। गाली गलौज करने लगे। आरोप लगाया कि इस दौरान सरकारी अभिलेख भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर प्रिंस अग्रवाल उर्फ राजन, प्रियांशु अग्रवाल निवासी कस्बा रामगढ़ पन्नूगंज सोनभद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश के क्रम में 11 जुलाई को 3.30 बजे ग्राम पन्नूगंज में मुरलीधर की जमीन का राजस्व निरीक्षक अमरनाथ पाठक पुलिस बल के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां से वापस आ रहे थे कि लेखपाल संजय सिंह को अज्ञात कारणों से सहकारी बैंक कस्बा रामगढ़ पन्नूगंज के पास आरोपी प्रिंस उर्फ राजन व प्रियांशु अग्रवाल दोनों सगे भाइयों ने अपनी बाइक से धक्का मार दिया और गाली गलौज करते हुए पीटने लगे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें