स्थानीय पुलिस ने बुधवार को बिना परमिट के वाहन पास कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे केवटा मोड़ से पकड़ा गया। काफी समय से पुलिस उसे तलाश रही थी।
चोपन थाने में वाहन पास कराने और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत बहुअरा निवासी अमित कुमार मिश्रा उर्फ महादेव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे बुधवार को केवटा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पांच-छह वर्ष पहले गिट्टी बालू की गाड़ियों को पास कराता था। बीच में इस काम को छोड़ दिया और अपना निजी काम करने लगा था। दो माह पहले फिर से इस काम में लग गया। गाड़ी पास कराने के एवज में प्रति चक्कर पांच हजार रुपये लिया जाता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विमलेश कुमार सिंह, कृष्णकुमार यादव आदि शामिल रहे।