फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मासूम का हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
चोपन में गिरफ्तार हत्यारोपी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चोपन। गुरमा नगर की आदिवासी बस्ती में विशाल (3) की हत्या के आरोपी सत्यम को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी राम सिंह का तीन वर्षीय पुत्र विशाल 11 नवंबर की रात घर में सोते समय लापता हो गया था। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। रविवार की सुबह विशाल का शव बस्ती के पास स्थित कालापानी तालाब (सीमेंट फैक्ट्री की बंद पड़ी खदान) से बरामद हुआ। छानबीन में पता चला कि गांव के ही सत्यम ने बच्चे की हत्या कर शव को तालाब में फेंका था। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि सत्यम जन्म से मूक दिव्यांग है। उसका बच्चे की मां मंजू देवी से अच्छे संबंध थे। इसी संबंध के आधार पर उसका घर आना-जाना था। घटना की रात सत्यम ने नशा किया। नशे की हालत में वह मंजू देवी को खोजते हुए घर पहुंचा। साथ में नशा करने के बाद दोनों में विवाद हो गया। इसी विवाद में वह चोरी से मासूम विशाल को उठाकर ले गया और हत्या कर शव पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें