फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लाखों के गबन में आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला और सरिया व्यापार में एक व्यवसायी से लगभग 48 लाख रुपये गबन करने के आरोप में अंबिकापुर पुलिस ने शनिवार की देर रात राम मंदिर कॉलोनी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। मामले में अंबिकापुर पुलिस ने मई 2023 में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

राउरकेला उड़ीसा निवासी सरिया निर्माता पंकज अग्रवाल ने अंबिकापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्हें राहुल गोयल और केके अग्रवाल नामक व्यक्तियों ने यह झांसा दिया कि वह सिंगरौली से ऑक्शन में कोयला खरीदी बिक्री का काम साझेदारी में करते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा होगा। झांसे में आकर पंकज ने करोड़ों की रकम लगा दी। बाद में आरोपियों ने फैक्ट्री से सरिया लेकर उसकी रकम भी नहीं दी। यह रकम बढ़ते-बढ़ते 48 लाख पहुंच गई। आरोप यह भी है कि जब उन्होंने अपनी रकम मांगी तो उन लोगों ने इंकार कर दिया।
अंबिकापुर थाने के कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि पंकज अग्रवाल की तहरीर पर राहुल गोयल, केके अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, सुजीत जायसवाल और पप्पू जायसवाल के खिलाफमुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में पुलिस ने दबिश देकर ओबरा निवासी राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया कि गबन के मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें