फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई परीक्षा में अनियमिता का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबर। आईटीआई परीक्षा में हो रही कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर छात्रों ने सोमवार को एसडीएम ओबरा को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन से परीक्षा में सुधार किये जाने की मांग की है। ज्ञापन में पूर्व छात्र संघ महामंत्री पवन पटेल ने बताया है कि आईटीआई की परीक्षा प्रथम वर्ष में ऑफलाइन कराई गई थी जिससे छात्रों का रिजल्ट समय से आ गया था। जब से इन छात्रों की परीक्षा ऑनलाइन कराई गई तब से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर उचित व्यवस्था के अभाव में एक दिन में दो से चार छात्रों की ही परीक्षाएं हो पा रही हैं जबकि जनपद में आईटीआई के छात्रों की संख्या अधिक है। यदि इसी प्रकार से परीक्षा में देरी होती रही तो छात्रों का भविष्य अंधकारमय जाएगा। कहा कि छात्रों की मांगों पर यदि जल्द से जल्द कोई ठोस कार्यवाई नहीं की जाती है तो छात्रों के समर्थन में समाजवादी छात्र सभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने में अमित, कृष्णा पासवान, राजा जायसवाल, विशाल चौहान, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, विवेक पांडेय, रवि गौड़, विशाल गौड़, दीपू सिंह, दिग्विजय लाल, रोशन यादव, आयुष्मान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें