सोनभद्र। जनपद में साइबर क्राइम कम नहीं हो रहा है। मांची थाना क्षेत्र के मांची गांव के 16 लोगों को पता नहीं चला और उनके खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकले गया। बैंक में खाताधारक रुपये निकालने गए तब उन्हें पता चला। बुधवार को पीड़ितों ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रुपये निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार की दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे माची निवासी छत्तर, रामजनम, अयोधया, सीताराम, रामनरेश, रामचन्द्र, विमली, अवध नारायन, उर्मिला, महेश्वरी, राधिका, सोनिया, सुरसतिया, दुईजी, राजपति, मगरी, सुघरी ने डीएम को पत्र देकर अवगत कराया है कि उनका इंडियन बैंक शाखा पनिकप कला के खाता है। उन लोगों का आरोप है कि अप्रैल में वे लोग बैंक भी नहीं गए लेकिन उन लोगों के खाते से रुपये निकाल लिया गया। उनका कहना है कि दो हजार से 15 हजार रूपये तक खातों से निकाला गया है। कुछ दिनों पूर्व वे लोग बैंक में रुपये निकालने गए तो पता चला कि खाते से रुपये निकाला गया है। पीड़ितों का आरोप है कि कई बार बैंक कर्मियों से रुपये निकाले जाने के संबंध में शिकायत कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम और एसपी से रुपये वापस कराने की मांग की है। एसपी अमरेंद्र सिंह ने साइबर सेल से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।