फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के पतेरीटोला के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक के सिर को वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के पतेरीटोला के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में रामकुमार उर्फ मुन्ना (45 वर्ष) पुत्र चुनाउ निवासी परनी की मौत हो गई। मृतक बैलों की खरीद कर घर लौट रहा था कि किसी वाहन की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारह घण्टे की मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें