फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने प्रतियोगियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
डाला में स्वामी विवेकानंद स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा सम्मान समारोह में प - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
डाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को डाला चढ़ाई स्थित एक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा अंजलि यादव को साइकिल, दूसरा स्थान प्राप्त किए जतिन पटेल को पानी जार व तीसरे स्थान पर आए अजय कुमार को इमरजेंसी लाइट पुरस्कार दिया गया। वहीं टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्रों को सील्ड देकर सम्मानित किया गया। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह के नेतृत्व में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई थी। सात सितंबर को भारतीय विद्या मंदिर और नौ सितंबर को ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें कुल 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। संचालन विवेक सिन्हा ने किया। इस मौके पर सुधीर पाठक प्रांत सह मंत्री, विपुल शुक्ला जिला संयोजक, देवानंद मिश्रा, नगरमंत्री आशीष कुमार अग्रहरि, कुश देव, लव देव पांडेय, पंकज गुप्ता, आकाश, सौर्य सोनी, अमन प्रजापति, अजय जायसवाल, सत्यम मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें