म्योरपुर में सैफ अली खान का पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग
- फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। लीलासी मोड़ पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद म्योरपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सैफ अली खान का पुतला जलाया। उन्होंने सैफ अली खान पर एक वेब सीरीज में भगवान श्रीराम और शंकर का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर वेब सीरीज के प्रदर्शन पर रोक की मांग की। बीजेपी के पूर्व महामंत्री सोना बच्चा अग्रहरि और परिषद के जिला सहसंयोजक विनीत कुमार ने कहा कि जिस देश में सौ करोड़ लोग मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम और भगवान शंकर को मानते हैं उनका मजाक उड़ाया गया है। कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है जो असहनीय है। तहसील सह संयोजक अमित सिंह चंदेल, नगर मंत्री मिथिलेश कुमार, नगर सह मंत्री रंजीत कुमार, आकाश, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।