राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर में होली मिलन समारोह में नृत्य करती महिलाएं।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर की महिलाओं की तरफ से रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाएं लोकगीतों पर झूमी भी। कोमल पांडेय ने कहा कि विभिन्न आयोजन एवं पर्वों पर ही महिलाओं को एक साथ बैठने का मौका मिलता है। इस अवसर पर स्नेहलता पांडेय, पुष्पा सिंह, अंशु सिंह, सुमन केशरी, मंजू गिरि, सरोज केसरी, बिंदू, उषा मिश्रा, चिंता, पिंकी, सिंधु शुक्ला, अमिता सिंह, शांति सिंह, मिनी चौबे, मनीषा राय, मीरा सिंह, पार्वती, पूनम, मोना आदि उपस्थित रहीं।