सेहुआ गांव में श्री रुद्र महायज्ञ के पूर्णाहुति पर हवन पुजन करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
चतरा ब्लॉक के सेहुंआ गांव में चल रहा श्रीअभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा सोमवार को देर शाम हवन पूजन के साथ संपन्न हो गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य सतीश कुमार शुक्ला व यज्ञ संचालनकर्ता आचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में श्रीरूद्र महायज्ञ और राम कथा की पूर्णाहुति की गई। मुख्य यजमान अविनाश शुक्ला पत्नी के साथ बैठकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। ग्राम प्रधान शैलेश पांडेय, विमलेश, अनूप पांडेय, धीरेंद्र, मृत्युंजय, मिथिलेश, प्रदीप, दिलीप चौबे, धर्मेश तिवारी पप्पू पांडेय, रवि प्रकाश, दिनेश पांडेय, मुकेश के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुति दी।