चोपन। थाना चोपन क्षेत्र के परासपानी पेट्रोल टंकी के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। डाला पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक कुछ दिनों से परासपानी के आसपास क्षेत्रों में टहल रहा था। उसकी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सड़क पर शव पडे होने की सूचना मिलते ही डाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया।