कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में शनिवार को बंधी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे घर से महज दो सौ मीटर दूर एक बंधी में हरिवंश (42) पुत्र रूप शाह निवासी मनबसा नहाने गए थे। नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। इससे वह बंधी में डूब गया। ग्रामीणों ने डूबते हुए देखकर शोर मचाई। आस-पास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डूबे हुए युवक को बाहर निकाला गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। जहाँ चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।