फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन्मदिन मनाने घर आए युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घरसड़ा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात करंट से एक युवक की मौत हो गई। वह जन्मदिन मनाने घर आया था। सुबह जन्मदिन पर उसकी अर्थी उठी तो हर कोई रो पड़ा। हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर घर चले गए। धरसड़ा गांव निवासी विजय उर्फ दीपक दुबे पुत्र अशोक दुबे बृहस्पतिवार की रात घर पर खाना खाने के बाद थोड़ी दूर स्थित अपने ताऊ के घर में अकेले सोने के लिए चला गया। वह लोहे के चैनल गेट पर अंदर से ताला बंद कर सो रहा था। इस दौरान कमरे में अंधेरा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह मोबाइल चार्ज लगाने के लिए जैसे ही उठा कमरे में फैले वायर पर उसका पैर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह उसने अपनी मां को फोन किया, लेकिन सिर्फ मां शब्द कहते ही फोन कट गया। आनन-फानन परिजन वहां पहुंचे तो विजय बेसुध गिरा था। उसके पैर में तार चिपका था। तार को हटाकर परिजन उसे सीएचसी घोरावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर पुलिस को बिना सूचना दिए शव को घर लेकर चले गए। परिजनों के मुताबिक विजय मिर्जापुर में अपने ताऊ राधेश्याम के साथ रहता था। वह अपने जुड़वा भाई के साथ जन्मदिन मनाने के लिए बृहस्पतिवार को ही घर लौटा था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। इसके लिए फल और ढेरसारी मिठाइयां भी विजय लेकर आया था। हालांकि सारी तैयारी फीकी पड़ गई। मृतक के जुड़वा भाई जय दुबे का रो-रोकर बुरा हाल था। विजय का एक माह पूर्व ही उपनयन संस्कार भी संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें