फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बल्कर में फंसकर 100 मीटर घिसटता रहा युवक, माैत

विज्ञापन
हाथीनाला क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजन।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हाथीनाला। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थानाक्षेत्र के तेलगुड़वा में पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम तेज रफ्तार बल्कर ने साइकिल सवार तीन किशोरों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिव मंगल (17) की मौत हो गई। बल्कर में फंसकर वह करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। अन्य दोनों साथी सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद चालक बल्कर लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। डाला के झपरहवा अगरिया बस्ती निवासी शिवमंगल, आशीष कुमार और रुपेश रविवार शाम करीब चार बजे तेलगुड़वा तिराहे से डाला की ओर एक साइकिल से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से हाथीनाला की तरफ से आ रहे बल्कर ने साइकिल को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिव मंगल बल्कर की चपेट में आ गया और करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया। आशीष और रूपेश को हल्की चोट आई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीछा कर बल्कर को पकड़ लिया। शिव मंगल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़े संतोष कुमार (20) व संजय कुमार (18) हैं। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग की एक लेन बाधित रही। दूसरी लेन से वाहनों का आवागमन जारी रहा। चोपन थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाथीनाला क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजन।स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें