स्थानीय थाना क्षेत्र के गरदरवा गांव में बुधवार की देर शाम को हुए मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने तहरीर देकर गांव के ही चार व्यक्तियों पर लाठी डंडा से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हाथीनाला थाना क्षेत्र के गरदरवा गांव के निवासी युवक मोहित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार की देर शाम को वह होली खेलकर घर आ रहा था। प्रधान के घर के पास पुलिया पर पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही दो व्यक्तियों ने बिना कारण बताए ही गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे। रात के अंधेरे में भाग कर अपनी जान बचाया। आरोप है कि जितेंद्र के घर के पास गुट बनाकर फिर से चार लोगों ने उसके ऊपर दोबारा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोंट आई है। आरोप है कि इससे पूर्व भी कई बार जमीन के विवाद की रंजिश को लेकर मेरे पिता व मां के साथ आरोपित मारपीट कर चुके हैं। थाना प्रभारी हाथीनाला नागेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जिसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।