फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी भरते समय फिसला पैर कुएं में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में मंगलवार की देर शाम कुएं में गिरने से अजय कुमार (28) की मौत हो गई। पानी भरते समय पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। चौना निवासी अजय कुमार मंगलवार की शाम कुएं पर पानी भरने गया था। पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और गहरे कुएं में जा गिरा। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने खोजना शुरू किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने कुएं में झांका तो अंदर अजय दिखाई दिया। इसकी सूचना देर रात बभनी पुलिस को दी गई। बुधवार की सुबह एसआई सरफराज खान मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें