सोनभद्र। रायपुर थाना अंतर्गत सरईगढ़ चौकी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो पेटी में 17.280 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी सरईगढ़ कमल नयन दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोटीबांध तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसकी बाइक पर दो पेटी लदा हुआ था। तलाशी ली गई तो पेटी में अवैध अंग्रेजी शराब भरा था। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम डुमरकोन थाना चैनपुर जनपद कैमूर (भभूआ) बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, रामनिधि, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।