फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शॉर्ट सर्किट से दोना पत्तल की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
डाला बाजार में  विद्युत शॉर्ट सर्किट जली दुकान पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
डाला। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित डाला बाजार में मंगलवार की सुबह दोना-पत्तल की दुकान में भीषण आग लग गई। चूड़ी गली निवासी बिंदू केशरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सड़क पर टहलने निकले लोगों ने दुकान से तेज धुआं उठता देखा तो सूचना दी। गेट खोला तो अंदर सामान जल रहा था। आग बढ़कर पीछे के गोदाम तक पहुंच गई। आग से दोना-पत्तल, गोदाम में रखा डी-फ्रीजर, फ्रिज, काउंटर सहित सामान जल गया। करीब 8-10 लाख की क्षति का अनुमान दुकानदार ने जताया है। डाला पुलिस ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी की फायर ब्रिगेड को बुलाकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। चोपन एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें