फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली से वंचित 834 मजरों के लिए शीघ्र बनाई जाए योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम चर्चित गौड़ ने मंगलवार को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा की। बैठक कर संबंधित अधिकारियों को विद्युतीकरण से वंचित मजरों में तेजी से विद्युत सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में मेडिकल कॉलेज की विद्युत व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। डीएम ने जनपद के अविद्युतीकृत मजरों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि एक योजना के तहत 97 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है, जिनमें से 40 का काम पूरा हो चुका है। डीएम ने शेष कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया गया कि जनपद में कुल 834 अविद्युतीकृत मजरे चिह्नित हैं, जिनके विद्युतीकरण की प्रक्रिया जारी है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि विद्युत आपूर्ति और विद्युतीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरे कर आमजन को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें