फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज में रात 12 बजे तक लागू रहेगी नो-एंट्री व्यवस्था

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर में की गई बैरिकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर रॉबर्ट्सगंज नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और रामलीला स्थल, मूर्ति विसर्जन स्थलों व पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत नगर क्षेत्र में 21 अक्तूबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रविवार शाम से ही व्यवस्था प्रभावी कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रात नौ बजे तक लागू रहने वाली नो-एंट्री व्यवस्था का समय बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह व्यवस्था 21 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक चंडी तिराहा, धर्मशाला, बढ़ौली और महिला थाने की ओर से शीतला चौक जाने वाले मार्गों पर ऑटो, टोटो और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस कप्तान ने बताया कि 20 अक्तूबर को दशहरे के दिन विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे। शाम चार बजे से शीतला चौक की ओर जाने वाले इन मार्गों पर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने नवरात्र और दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ के नेतृत्व में गठित टीमों को नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इन इंतजामों का उद्देश्य भीड़ नियंत्रित करना, यातायात सुचारु रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। एसपी ने लोगों से निर्धारित यातायात प्रतिबंधों का पालन करने और आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बड़े वाहनों को मेन मार्केट में प्रवेश न कर सिविल लाइंस रोड की तरफ से निकलने की व्यवस्था भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें