फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नीति आयोग की टीम ने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सड़क टोला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बभनी के सड़क टोला विद्यालय का निरीक्षण करती नीति आयोग की टीम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। ब्लॉक की बभनी ग्राम पंचायत स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सड़क टोला का बृहस्पतिवार को नीति आयोग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता, छात्र उपस्थिति और स्कूल प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग क्रियाशील शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बिजली व्यवस्था, डिजिटल शिक्षा के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी और कंप्यूटर लैब की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कक्षाओं में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और उनके उपयोग का भी आकलन किया। बच्चों के सीखने के स्तर की जांच करते हुए उनकी पढ़ने-लिखने की क्षमता, बुनियादी गणितीय ज्ञान और व्यावहारिक समझ का मूल्यांकन किया। शिक्षकों की उपलब्धता, उपस्थिति, विषय विशेषज्ञता और प्रशिक्षण की समीक्षा के साथ यह भी परखा गया कि विद्यालय पर्याप्त शिक्षकों के साथ संचालित हो रहा है या नहीं। प्रशासनिक कार्यों के कारण शिक्षण कार्य पर पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन किया गया। स्कूल प्रबंधन एवं गवर्नेंस के तहत स्कूल प्रबंधन समिति की सक्रियता, सरकारी योजनाओं के तहत प्राप्त धनराशि के उपयोग तथा मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण दल में जांच अधिकारी निधि वर्मा, कुलभूषण और प्रतीक कुमार शामिल रहे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील प्रजापति, एआरपी विष्णु दयाल यादव और संकुल शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें