फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झाड़ियों में फेंकी मिली नवजात बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। पवांरा थाना क्षेत्र के गांव अमोध में स्थित बसुई नदी की झाड़ी में बुधवार को शाम करीब चार बजे कपड़े में लिपटी हुई एक नवजात बच्ची मिली। अमोध गांव का ही एक लड़का विशेष गौतम बुधवार की शाम नदी की तरफ शौच करने गया था। अचानक उसे रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो कपड़े में लपेटी हुई नवजात बच्ची मिली। सूचना पर थाना अध्यक्ष राज नारायन चौरसिया पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया ले गए। बच्ची सही-सलामत है। बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें