फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भूमि विवादों के निस्तारण के लिए मौके पर जाएं पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरियाद लगाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा/दुद्धी। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। ओबरा थाने में एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीओ प्रभात राय के साथ छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रॉबर्ट्सगंज में सीओ रणधीर मिश्रा और कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनीं, जबकि दुद्धी में कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह मौजूद रहे। समाधान दिवस में पुलिस विभाग से संबंधित चार और राजस्व विभाग से संबंधित 38 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। भूमि विवादों के मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि दोनों विभाग आपसी समन्वय से शिकायतों का निस्तारण करें, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिस के अनुसार, पहले से पुलिस विभाग के 14 और राजस्व विभाग के 113 प्रार्थना पत्र लंबित थे। शनिवार को पुलिस विभाग के 13 और राजस्व विभाग के 68 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद एएसपी ने ओबरा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व के दौरान सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें