फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखी ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर

विज्ञापन
म्योरपुर के बनवासी सेवा आश्रम में कार्यों की जानकारी लेते नौगढ़ के युवा
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को चंदौली जिले के नौगढ़ के 20 गांव के सौ युवक युवतियों ने मानव सेवा केंद्र के माध्यम से जैविक खेती, स्वावलंबन की राहें, चरखा, सूती-खादी, घानी से तेल पेराई, अगरबत्ती, साबुन निर्माण कार्य देखा। इस दौरान आपसी संवाद के जरिए स्त्री-पुरुष समानता, बगिया, कंपोस्ट खाद, ग्राम स्वावलंबन पर चर्चा की। युवाओं को संबोधित करते हुए शुभा प्रेम ने कहा कि घरेलू कार्यों में भाइयों का हाथ बंटाने की आदत डालनी चाहिए। लड़का-लड़की के सामान्य व्यवहार और कार्य से बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लड़कियां भाई पर भरोसा करतीं हैं, उसी तरह भाई को भी समाज की लड़कियों के साथ घर की बहन जैसा व्यवहार मिले तो बदलाव संभव है। घर में एक साथ बैठकर खाना और भाइयों से भी वर्तन धुलवाना सीखना चाहिए। इससे लड़का बाहर पढ़ने जाएगा तो उसे खाना बनाने में दिक्कत नहीं आएगी। देवनाथ भाई ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर जेएन सिंह, हंसलाल यादव, अरविंद विश्वकर्मा, अरुण सिंह, संगीता, अर्चना, अंजू,के साथ आश्रम के सुरेश, मनीष विश्वकर्मा, नीता, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें