फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिया पर बैठी किशोरी संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव में किशोरी पुलिया से नाले में गिर गई। पानी अधिक होने के चलते वह डूब गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय की पुत्री ज्योति (16) मंगलवार की अपराह्न करीब तीन बजे अपने घर से बरकोनिया में दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में वह कुंडा नाले के पुलिया पर बैठकर सुस्ताने लगी।
अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया के नीचे बह रहे नाले में गिर गई। पीछे से आ रही दादी ने ज्योति को गिरते देखा तो शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। नाले में कूदकर किशोरी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

करीब आंधे घंटे बाद ज्योति को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे रामपुर बरकोनिया प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें