सोनभद्र। उद्भव सेवा समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लगातार पांचवें वर्ष 15 अगस्त को 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य पदयात्रा निकाली गई। एडीएम वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, सीओ रणधीर मिश्रा गुब्बारा उडाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा में संस्था के सदस्यों के साथ बौद्ध शिक्षण संस्थान मानपुर, सनबीम स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना होनी चाहिए। महामंत्री गोविंद केसरी, कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य और अनिल सोनी ने स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और बच्चों के सहयोग की सराहना की। संगठन मंत्री एवं सचिव कमल पाल सिंह और अरविंद पांडेय, श्याम बाबू, प्रतीक केसरी, अविनाश शुक्ला, आशुतोष, गणेश केसरी, डॉ. रमन त्रिपाठी,रामचंद्र मौर्य, कुश मौर्य, मुकेश मौर्य, मुकेश जायसवाल मौजूद रहे।