फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेटे को बचाने गए पिता की करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव में शुक्रवार की देर शाम बिजली के चपेट में आए बेटे को बचाने गए पिता की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में झुलसे बेटे को भर्ती कराया गया है, जहां हालत में सुधार बताई जा रही है।
भगवान सिंह घर के सामने नीचे तार लटक रहा था। बिजली के तार को हाथ से पकड़ कर वह ठीक कर रहा था। तार कटा था, इसलिए वह चपेट में आ गया।
करंट लगने से छटपटाने लगा। यह देख कुछ दूरी खड़े उसके पिता राजनाथ बचाने पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। इससे राजनाथ (55) की मौत हो गई।
घर पर किसी के न रहने की वजह से काफी देर बाद घटना की सूचना लोगों को मिली। गांव में जहां होली का उमंग था, वह गम में बदल गया।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें