फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर की चपेट में आने से गाय के दोनों पैर टूटे, ग्रामीणों ने जाम किया बाईपास

विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के बैढन बीजपुर बाईपास मार्ग पर शान्ति नगर टोले में वाहनों का लगा लम्बा जाम। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के शांतिनगर टोले में मंगलवार सुबह अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से गाय के दोनों पैर टूट गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैढ़न-बीजपुर बाईपास पर सुबह से शाम तक जाम लगाए रखा। ग्रामीणों ने मार्ग पर तेज रफ्तार से चलने वाले भारी वाहनों पर अंकुश लगाने और समस्या का समाधान करने की मांग की। पशुपालक आकाश पाल के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे गाय को चराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एनटीपीसी रिहंद राख बांध पर राख लोड करने जा रहे ट्रेलर की चपेट में आने से गाय के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। चोट गंभीर होने के कारण गाय का खड़ा होना और चलना मुश्किल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाईपास पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। उनका कहना था कि मार्ग पर भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे लोगों और मवेशियों की जान पर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पार करते समय बकरी, बकरा और बछिया समेत कई मवेशी हादसों का शिकार हो चुके हैं। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और एनटीपीसी प्रबंधन से वार्ता कर मामले में हस्तक्षेप करके समाधान निकालने को कहा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और एनटीपीसी प्रबंधन से वार्ता कर मामले में हस्तक्षेप करके समाधान निकालने को कहा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें